BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2025, 12:23 pm
KHABAR : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित रनेह वॉटरफॉल बना पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षक का केंद्र, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित रनेह वॉटरफॉल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, इन दोनों संपूर्ण बुंदेलखंड में हो रही अति जल वृष्टि के कारण केन नदी उफान पर है और केन नदी का पानी रनेह वॉटरफॉल से होकर निकलता है, ऐसी स्थिति में यहां के फॉल से निकलने वाला कल - कल करता हुआ पानी पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए बहुत ही आकर्षित करता है, रनेह वॉटरफॉल जो की अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है तो वही यहां के तीन व्यू प्वाइंट्स जिसमें केन घड़ियाल, ग्रेनाइट की चट्टानें तथा टॉप व्यू प्वाइंट्स सहित यहां का प्राकृतिक नजारा देखने लायक है साथ ही वन्य जीव प्राणियों को भी काफी करीब से देख सकते हैं।


खजुराहो में केन घड़ियाल अभ्यारण के परिक्षेत्र अधिकारी लालबाबू तिवारी ने बताया कि यहां जुलाई से सितंबर तक तथा अक्टूबर से घड़ियाल पॉइंट देखने के लिए पर्यटकों की काफी तादाद रहती है ,आपने बताया पिछले वर्ष 71064 देसी एवं 4809 विदेशी पर्यटक यानी कुल मिलाकर 75873 टूरिस्ट ने रनेह वॉटरफॉल का भ्रमण किया, यहां सुरक्षा की दृष्टि से फेंसिंग जाली लगाई गई है एवं एक दायरे के अंदर ही पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देखने की गाइडलाइन है वही बाढ़ के समय रनेह वॉटरफॉल बंद कर दिया जाता है।


रनेह वॉटरफॉल देखने के लिए एंट्री फीस बस के लिए ₹660, फोर व्हीलर के लिए 330, मोटरसाइकिल 110 तथा ऑटो रिक्शा के लिए 220 तथा पैदल यात्री के लिए 55 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, यहां जुलाई से मार्च तक बड़ी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक भ्रमण हेतु पहुंचते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE