BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2025, 4:48 pm
KHABAR : विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने उर्वरक व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, परियोजना संचालक आत्मा सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में योजनाओं की प्रगति, हितग्राही चयन एवं लाभ वितरण की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शासन द्वारा नामित समिति के अध्यक्ष कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी ने निर्देशित किया कि सभी केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन समयसीमा में पूर्ण किया जाए तथा लघु, सीमांत एवं महिला किसानों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। वन पट्टाधारी कृषकों को भी प्राथमिकता से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। 
कलेक्टर मिश्रा ने बैठक में बताया कि वर्तमान में यूरिया एवं डीएपी जैसे उर्वरकों की उपलब्धता सीमित है, अतः विकल्प के रूप में उपलब्ध उर्वरकों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। कृषि एवं सहकारिता विभाग को निर्देशित किया गया कि वे विभिन्न किसान संगठनों एवं कृषकों से संवाद स्थापित कर उन्हें नैनो यूरिया एवं डीएपी के उपयोग की विधि और उसके लाभों की जानकारी दें, जिससे नैनो तरल उर्वरकों को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी रबी सीजन को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों की आपूर्ति एवं वितरण की व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुनियोजित बनाया जाए ताकि किसी प्रकार की कमी उत्पन्न न हो। बैठक में उप संचालक कृषि एवं परियोजना संचालक आत्मा ज्ञान सिंह मोहनिया, उप संचालक उद्यानिकी नीरज सांवलिया, उप संचालक पशुपालन सिसोदिया, सहायक संचालक टीएस चौहान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक प्रमोद दुशांने, उपायुक्त सहकारिता वर्षा श्रीवास, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केके रायकवार, जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक संजय सोनी, आत्मा अंतर्गत नामित प्रगतिशील किसान एवं अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE