शिवपुरी। लगातार हो रही बारिश से अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसी के चलते सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट खोल दिए गए हैं।
बांध से करीब 1 हजार 500 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पहले रविवार रात 8 बजे 4 गेट खोलकर 500 क्यूमेक पानी छोड़ा गया था, लेकिन भारी बारिश के चलते सोमवार सुबह दो और गेट खोलने पड़े। शिवपुरी जिले में लगातार हो रही बरसात के बाद आज दिनांक तक 575.77 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है जबकि पिछले वर्ष इस दिनांक तक 298.99 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।