BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2025, 5:58 pm
KHABAR : करणी सेना के शांतिपूर्ण विरोध करने पर लाठीचार्ज कहां का न्याय, क्या यह भाजपा का अघोषित आपातकालनहीं - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, पढे़ रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। अपनी मांगो के लिए सत्ता शासन के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना आंदोलन प्रत्येक भारतीय का संवैधानिक अधिकार है और वर्तमान में जिस प्रकार से सम्पूर्ण देश में भारतीय जनता पार्टी आंदोलनों को कुचलने के लिए अंग्रेजी शासन की तर्ज पर अपने विरोध में आवाज उठाने वाले संगठन व्यक्तियों पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर  झूठे प्रकरण लाद रही है वो किसी से छुपा हुआ नहीं है।  देश की जनता जानती है की किस प्रकार से सीबीआई, ईडी, पुलिस, चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं का तानाशाही  पूर्वक दबाव बनाकर भाजपा अपने विरोध में आवाज उठाने वालो के ऊपर असंवैधानिक कार्यवाही करवा रही है जिस  पर कई बार माननीय न्यायालयों ने भी संज्ञान लिया है जिससे स्पष्ट प्रतीत और प्रमाणित होता है की वर्तमान में भाजपा द्वारा  देश प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगाया हुआ है और आज भाजपा के खिलाफ बोलने वालो को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है उन पर लाठीचार्ज किया  जा रहा है झूठे प्रकरणों  में फंसाया जा रहा है तो क्या अब आम जन को नहीं लगता की  यह भाजपा का अघोषित आपातकाल है ? भाजपा के ऊपर उक्त कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार  अग्रवाल ने आम जन से उक्त सवाल किया है। 


अग्रवाल ने कहा की जिस प्रकार से हरदा में करणी सेना के साथियो के ऊपर  लाठीचार्ज किया गया  है वो निंदनीय है क्योँकि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना  कही  भी गलत नहीं है तो फिर क्यों हरदा का प्रशासन उत्तेजित हुआ और निहत्थे साथियो के ऊपर लाठीचार्ज किया गया जिसकी प्रमाणिकता वायरल विडिओ से देखी जा सकती है की किस प्रकार से पुलिस ने एग्रेसिव होकर निहत्थे कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज किया। इसी प्रकार की घटना नीमच  जिले में हुई जब एक पूर्व सरपंच ने शासकीय संस्था का हवाला देकर विरोध करना चाहा तो उस पर ही प्रकरण दर्ज कर दिया गया। आप साथियो द्वारा भी जब ग्वालियर में सड़क की खस्ताहाल दशा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया तो भाजपा के इसारे पर झूठा प्रकरण दर्ज कर दिया गया इस प्रकार की कई असंवैधानिक कार्यवाहियां प्रदेश में भाजपा द्वारा की जा रही है  जिस पर एक किताब लिखी जा सकती है। क्या यह उचित है ? अब समय आ गया है जब प्रदेश की और देश की जनता को सोचना है की हम किसे अपना बहुमूल्य मत देकर  तानाशाही और अघोषित आपातकाल को बढ़ावा  दे रहे है। आम आदमी पार्टी  उक्त  प्रकार की असंवैधानिक कार्यवाहियों की कड़ी निंदा करती है और प्रशासन से मांग करती है की हरदा सिंगोली और ग्वालियर में दर्ज झूठे  प्रकरण वापस लिए जावे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE