नीमच। नशे के खिलाफ जंग का बिगुल बजाते हुए नीमच पुलिस ने आज से 30 जुलाई तक चलने वाले 16-दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का जोरदार शुभारंभ किया है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में इस महत्वपूर्ण अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।हमारा है यही संदेश नशा मुक्त हो मध्य प्रदेश के नारे के साथ एसपी जायसवाल ने पत्रकार वार्ता में अभियान का मुख्य लक्ष्य स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि युवाओं और आम जनता को नशीले पदार्थों के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस दलदल से दूर रहने के लिए प्रेरित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।आज पुलिस कंट्रोल रूम से एक भव्य रैली के साथ अभियान का आगाज हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और नागरिक शामिल हुए। अंकित जायसवाल ने बताया कि आने वाले 16 दिनों में नीमच जिले में कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिले भर के स्कूल और कॉलेजों में विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जहाँ छात्रों को नशे के खतरों के बारे में शिक्षित किया जाएगा। नशाखोरी के लिए कुख्यात ष्हॉटस्पॉटष् और ष्ब्लैक स्पॉटष् पर सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। परिवहन के साधनों और सार्वजनिक स्थलों पर नशा मुक्ति संबंधी पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे।चित्रकला और निबंध जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति के संदेश से जोड़ा जाएगा।जिले के खिलाड़ी भी इस अभियान से जुड़ेंगे और अपने प्रभाव से युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अभियान में विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठन भी पुलिस का सहयोग करेंगे, जिससे इसकी पहुंच और प्रभाव बढ़ेगा।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए एसपी जायसवाल ने यह भी दोहराया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और यह जागरूकता अभियान नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करेगा।