सनावद। बीते दिनों हरदा में राष्ट्रीय करणी सेना व राजपूत समाज के लोगों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज किया गया था जिसमें कई लोग घायल हो गए। जिसके विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी प्रतिमा के सामने बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन को आरती पाटिल, बंटी पटेल, प्रवीण शर्मा, नारायण पटेल मांधाता, कई कांग्रेस के नेताओं ने संबोधित कर पुलिस प्रशासन व मोहन यादव की सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया।
कांग्रेस नेत्री आरती पाटिल ने बताया कि लगातार गरीब, दलित एवं अन्य लोगों पर भाजपा सरकार के द्वारा अत्याचार किया जा रहा है हरदा को एक बार फिर जलियांवाला बाग बनाने की कोशिश की गई! 0 भारतीय जनता पार्टी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती आ रही है। प्रशासन द्वारा की गई। इस कार्रवाई की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है लाठी चार्ज करने वाले दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो आगामी दिनों में उग्र प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान अनिल राय, प्रवीण शर्मा, इंदर बिरला, बंटी पटेल, आफताब हिलाल, आशीष चौधरी, नकुल पटेल, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता करनी सेना कार्यकर्ता, राजपूत समाज के लोग मौजूद थे।