खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के ग्राम रेगवा के सरपंच रोजगार सहायक एवं ग्रामीणों ने एसडीएम सत्येंद्र बेरवा को ग्राम पंचायत रेगवा में अतिक्रमण हटाने और शासकीय निर्माण कार्यों को क्षति पहुंचाने के मामले में ज्ञापन दिया गया है। आरोप है कि राजु पिता एरांग और मुकेश पिता लाल्या व उनके अन्य चार भाइयों ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है और गौशालाओं के लिए निर्धारित चारागाह भूमि पर भी कब्जा कर लिया है, जिससे गौपशुओं को चरने नहीं दिया जा रहा है।
इसके अलावा, आरोपियों ने मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए जल संवर्धन निर्माण कार्यों को भी क्षतिग्रस्त किया है, जिसमें वाटर पौड और डबरी तलाई निर्माण कार्य शामिल हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाया जाए।