नीमच। जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 376.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 240 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में एक जुन से इस वर्ष अब तक नीमच में 330.5 मि.मी., जावद में 433 मि.मी., सिंगोली में 479.4 मि.मी. एवं मनासा में 246 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 240 मि.मी.जावद में 239 मि.मी.एवं मनासा में 241 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।
जिले में 16 जुलाई 2025 को प्रातः 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 4.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में सिंगोली में 18.3मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। नीमच जावद एवं मनासा में कोई वर्षा दर्ज नही हुई हैं।