BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 12:40 pm
KHABAR : प्रदेश में सरकार के वादों की खुली पोल, बारिश में रोड पर किचड़ स्कूल के बच्चे हुए परेशान, ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे छोटे छोटे स्कुली बच्चे, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। बारिश के दिनों में कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग आने-जाने के लिए परेशान होते हैं लेकिन एक ऐसा मामला देवास जिले के खातेगांव जनपद की कांजीपुरा ग्राम पंचायत के गांव खेर कोठड़ा टोले का है जहां सड़क की खराब स्थिति के विरोध में स्कूली बच्चे ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे हैं। 


बता दे कि देवास जिले के खातेगांव जनपद की ग्राम पंचायत कांजी पुरा से बिलोदा तक का 4 किलोमीटर का रास्ता बारिश के कारण कीचड़मय हो गया है जिससे ग्रामीणों के साथ स्कूल जाने वाले बच्चे भी अब परेशान हो रहे हैं इस खेर कोठड़ा गांव में 80 परिवारों के 300 लोग रहते हैं जहा सरकारी प्राथमिक स्कूल में 30 विद्यार्थी पढ़ते हैं। कीचड़ भरे रास्ते के कारण छोटे बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है जिसके ग्रामीण ओर छोटे छोटे स्कूल के बच्चे स्कूल के पास तंबू लगाकर विरोध कर रहे हैं। 


पूर्व जनपद सदस्य नूर मोहम्मद के अनुसार, सरपंच और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया।लेकिन अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है और आज भी रास्ता खराब होने से बच्चे परेशान हो रहे हैं 


’पंचायत सचिव सुरेश जाटव के मुताबिक, मुरमीकरण के लिए शासन से कोई राशि स्वीकृत नहीं हुई है। सुदूर सड़क योजना में शामिल करने के लिए दो बार प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली।


ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक अधिकारी धरनास्थल पर आकर समाधान का आश्वासन नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 


’जिला शिक्षा अधिकारी हरि सिंह भारती ने कहा कि मामला संज्ञान में आया था कीचड़ से परेशान होकर बच्चे ग्रामीण जनों के साथ आंदोलन पर बैठे हैं हमारी तरफ से वरिष्ठ कार्यालय को लिखकर या संबंधित विभाग को पत्राचार कर अवगत कराया जाएगा।और समस्या का निराकरण कराया जाएगा।


मामले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि शिव जिला पंचायत को निर्देशित किया है जो भी व्यवस्था वहां पर हो सकती है वह की जाए। फिलहाल बरसात में रोड का निर्माण नहीं हो सकता है लेकिन सुचारु व्यवस्था जल्द की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE