BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2025, 12:45 pm
KHABAR : जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में भरा 6 इंच पानी, मरीज की शिकायत पर पहुंचे कलेक्टर- एसपी, सतना में 18 घंटे की बारिश से जलभराव, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। लगातार 18 घंटे की बारिश से शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय जिला चिकित्सालय के मेटरनिटी विंग के पोस्टऑपरेटिव वॉर्ड में करीब 6 इंच पानी भर गया। एक मरीज के परिजन की शिकायत पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी आशुतोष गुप्ता रात में अस्पताल पहुंचे।


कलेक्टर के आने की सूचना पर सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला, एसडीएम राहुल सिलाडिया, आरएमओ डॉ. शरद दुबे और डायटीशियन जीएस तिवारी भी मौके पर आ गए। जांच में पता चला कि वॉर्ड में बाथरूम का बैकवॉटर भर गया था।


जनरेटर से लाइट की व्यवस्था की गई
कलेक्टर ने सिविल सर्जन को नगर निगम और अस्पताल की टीम से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय बिजली नहीं थी। अस्पताल में जनरेटर से लाइट की व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर ने वॉर्ड के पिछले हिस्से में एचडीयू की चोक नालियों की सफाई के भी आदेश दिए।


कलेक्टर के आने की मिली खबर, प्रबंधन निकालने लगा पानी
दोपहर 12 बजे से वॉर्ड में पानी भरा था, लेकिन कर्मचारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। मरीज के परिजन की शिकायत के बाद ही प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर के आने की खबर से पहले ही अस्पताल प्रबंधन ने पानी निकालने का काम शुरू कर दिया था।


जल भराव की दे सूचना
कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील की है कि लगातार बारिश हो रही है ऐसे में लोग सावधानी जरूर बरतें, और जरूरी ना हो तो घर से ना निकले, अगर कहीं पर भी कोई जल भराव की स्थिति निर्मित होती है तो संबंधित थाने एवं अधिकारियों को सूचना दें।


पन्ना नाका में तोड़ा गया साइकल ट्रैक
झमाझम बारिश की वजह से पन्ना नाका एवं उमरी मोहल्ले में घुटने तक पानी भर गया। लोगो के घरों एवं दुकानों में जल भराव की सूचना के बाद रात 11 बजे नगर निगम का अमला जेसीबी ले कर मौके पर पहुंचा। इस दौरान सायकिल ट्रैक को तोड़कर नाले में जल निकासी की व्यवस्था की गई। हर साल बरसात के मौसम में उमरी मोहल्ले में यही स्थिति बनती है लिहाजा स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE