रायसेन। नगर पालिका ने हरित क्रांति महा अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की है। शुक्रवार को वार्ड 11 स्थित दिव्यांग छात्रावास में बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए गए।
छात्रावास परिसर में 25 से ज्यादा छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
शहर के डिवाइडर पर भी हुआ था पौधारोपण
नगर पालिका ने पूरे शहर में 3 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे पहले शहर के डिवाइडर पर भी पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है।
विधायक प्रतिनिधि समेत अन्य जन प्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में वार्ड 11 की पार्षद नेहा आदित्य चावला, वार्ड 8 के पार्षद कैलाश ठाकुर और वार्ड 5 के पार्षद किरण राज किशोर सोनी मौजूद रहे। विधायक प्रतिनिधि जमुना सेन, नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव, सिटी मैनेजर रानी तिवारी और शिक्षा विभाग की उपसंचालक मोनिका पटेल सहित छात्रावास का स्टाफ और अन्य नागरिक भी उपस्थित थे।