मुरैना। पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार की शाम छौंदा गांव की झुग्गी बस्तियों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएसपी दीपाली चंदौरिया, सिविल लाईन थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला सहित अन्य अधिकारी ऒर पुलिस कर्मी मौजूद रहे। सीएसपी ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलाना और समाज को नशामुक्त बनाना था।इस अवसर पर लगभग 50 परिवारों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में प्रशासन उनके साथ है और नशामुक्त समाज की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारीयों ने बच्चों को बिस्किट सहित अन्य सामान वितरित किया।