BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2025, 2:21 pm
KHABAR : मंदसौर में लगेंगी बायो फर्टिलाइजर यूनिट, अलग-अलग तरह के जैविक खाद होंगे तैयार, समिति किसानो को करेगी सर्टिफाइ, पढे़ खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठाया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र में जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 6 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) ने जैव उर्वरक बनाने की यूनिट लगाने पर सहमति जताई।


कई तरह के जैविक खाद बनाए जाएंगे
इन यूनिट्स में राइजोबियम, एजोटोबैक्टर, पी.एस.बी. और ट्राइकोडर्मा जैसे जैव उर्वरक तैयार किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इन एफपीओ को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। बैठक में नाबार्ड के जिला प्रबंधक योगेश सैनी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सीईओ ने अधिकारियों को जिला और विकासखंड स्तर पर समिति बनाकर किसानों का जैविक प्रमाणीकरण पूरा करने के निर्देश दिए।


वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जी.एस. चुंडावत ने किसानों को तकनीकी जानकारी दी। सहायक बीज प्रमाणीकरण अधिकारी रामेश्वर पाटीदार ने प्रमाणीकरण की प्रक्रिया बताई और उप संचालक कृषि डॉ. रविंद्र मोदी ने किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और बायो प्रोडक्ट की बिक्री व्यवस्था मजबूत करने की सलाह दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE