BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2025, 4:00 pm
KHABAR : कांग्रेस नेताओं ने संगठन सृजन अभियान को बताया फर्जी, बोले- पूरी प्रक्रिया दिखावटी, बालाघाट में विधायक को अध्यक्ष बनाने का विरोध, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर विधायक संजय उइके की दोबारा नियुक्ति से विवाद खड़ा हो गया है। दिवंगत कांग्रेसियों की श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का खुलकर विरोध किया।


संगठन सृजन अभियान के तहत 16 अगस्त को जारी सूची में बैहर विधानसभा क्षेत्र से आदिवासी विधायक संजय उइके को फिर से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इससे जमीनी कार्यकर्ताओं की उम्मीदों को झटका लगा है।


पूर्व विधानसभा और जिला पंचायत सदस्य उम्मेद लिल्हारे ने पूर्व विधायक हीना कावरे के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जब विधायकों से चर्चा कर ही अध्यक्ष बनाना था तो संगठन सृजन अभियान की प्रक्रिया बेमानी थी। सब कुछ गलत तरीके से हो रहा है।


कांग्रेस नेता जुगल शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर जिले में संगठन अध्यक्ष का नाम थोपा गया तो कार्यकर्ता साथ नहीं देंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कोई विधायक नहीं पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में अपनी हाजिरी लगाने जाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE