BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2025, 4:04 pm
KHABAR : सरपंच पति पर किसान की फसल नष्ट करने का आरोप, दतिया में धान पर जेसीबी चढ़ाकर खराब कराई, बिना नोटिस कार्रवाई पर शिकायत, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। भाण्डेर के ग्राम अहरौनी में सरपंच पक्ष पर किसान की खड़ी धान की फसल उजाड़ने का मामला सामने आया है। किसान वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि 22 अगस्त को सरपंच शीला देवी कुशवाहा के पति कोमल सिंह जेसीबी मशीन लेकर खेत में पहुंचे और बिना किसी नोटिस के धान की फसल नष्ट कर दी।

 

किसान के अनुसार, खेत में जेसीबी चलाते वक्त भाण्डेर जनपद सीईओ सुमन चक चौहान और पुलिस बल भी मौके पर था। आरोप है कि राजस्व विभाग की टीम को न तो बुलाया गया और न ही सीमांकन की कोई प्रक्रिया पूरी की गई।

 

किसान बोला- विरोध करने पर धमकाया
वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वे नंबर 642, रकबा 0.39 हेक्टेयर जमीन पर उसकी फसल खड़ी थी। जब उसने और उसके भतीजे ने विरोध किया, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर चुप करा दिया गया।

 

किसान का कहना है कि उसने पहले ही सीमांकन के लिए तहसील में आवेदन दे रखा था, लेकिन चुनावी रंजिश के चलते उसकी फसल उजाड़ दी गई, जिससे भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ।

 

नायब तहसीलदार बोलेकृ जानकारी ही नहीं थी
मामले में नायब तहसीलदार वीर सिंह आवासीय ने कहा हमें इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं थी। न तो मुझे बुलाया गया और न ही पटवारी को सूचना दी गई। उधर, जनपद सीईओ सुमन चक चौहान से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

 

शिकायत के बाद पहुंची राजस्व टीम
किसान द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।पीड़ित किसान ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE