शाजापुर। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गोपालसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संतोष वाघेला की टीम द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मनोहर पिता रंजित सिंह, निवासी ग्राम लोंदिया, थाना लालघाटी, जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पर थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 670/17 एवं माननीय विशेष न्यायालय शाजापुर के प्रकरण क्रमांक एसटी 70/17, धारा 147, 435 भारतीय दंड संहिता के तहत प्रकरण दर्ज है। आरोपी पिछले 02 वर्षों से स्थायी वारंटी के रूप में फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को शीघ्र ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला, प्रधान आरक्षक गंगासिंह (प्रआर 405), आरक्षक मुकेश (आर 728), शिशुपाल (आर 301) एवं धर्मेन्द्र (आर 392) की सराहनीय भूमिका रही।