मनासा। मनासा-कंजार्डा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक बजे के करीब भाटखेड़ी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल सड़क पर बारिश में लंबे समय तक पड़ा रहा, लेकिन शुरुआत में किसी ने उसकी मदद नहीं की। बाद में राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी और मदद की।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान राजू चौधरी, निवासी भाटखेड़ी के रूप में हुई है। वह दोपहर करीब 1 बजे भाटखेड़ी की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान खांडिया गणेश मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही जननी 108 एंबुलेंस पायलट पंकज मालवीय और ईएमटी दीपक चौधरी मौके पर पहुँचे और राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल मनासा अस्पताल पहुँचाया।