BREAKING NEWS
शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह.. <<     आकाशवाणी के 90 साल और 'मन की बात' के 12 वर्ष.. <<     NEWS : आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर माउंट आबू.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बावड़ी पूजन एवं.. <<     शिवपुरी पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा प्रहार,.. <<     NEWS : ग्राम सुरजना में स्वच्छता एवं पर्यावरण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों का इंतजार खत्म होने की.. <<     KHABAR : कसरावद में जामुन की आवक शुरू, गुजरात से आ.. <<     BIG NEWS : नीमच में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     KHABAR : महाकाल महालोक में होगा अंतरराष्ट्रीय योग.. <<     छतरपुर कलेक्ट्रेट में भारी बवाल,टौरिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर शांति वन परिसर में.. <<     शहडोल में बड़ा खदान हादसा,SECL की बंगवार भूमिगत.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर चंदेरिया.. <<     NEWS : उदयपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय पहचान.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य, महावीर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2025, 7:31 pm
BIG NEWS : करेडा पार्श्वनाथ जैन मन्दिर व मुंगाना स्थित सांवलिया जी धाम मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, पुलिस थाना भूपालसागर व साईबर सेल टीम की संयुक्त कार्रवाई, मुकेश कालबेलिया गैंग के 2 सदस्य चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा जिले में हुई मंदिरों में चोरी व सोती हुई महिलाओं के साथ लूट की वारदातों के विरूद्ध कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में सरितासिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौडगढ एवं हरजीलाल यादव पुलिस उप अधीक्षक कपासन जिला चित्तौड़गढ़ के सुपरविजन में लादूलाल सोलंकी पुलिस उप निरिक्षक थानाधिकारी थाना भूपालसागर व साईबर सैल टीम की संयुक्त टीम गठीत की गई।

घटना का विवरण-
दिनांक 27.07.2025 को प्रार्थी महेन्द्र कुमार पुत्र रमेश चन्द सेठ उम्र 45 वर्ष जाति जैन निवासी भूपालसागर जिला चितौडगढ ने एक लिखित रिपोर्ट दी, कि दिनांक 26.07. 2025 शनिवार को मध्यरात्रि जैन मन्दिर में चोरी होने की जानकारी कर्मचारी रफिक अली ने फोन कर जानकारी दी और बताया कि सुबह 5.15 बजे मन्दिर के पुजारी भैरूदास वैष्णव और चोकीदार भंवरसिंह रावत ने जब मुख्यद्वार खोला तो देखा कि भगवान के सिर पर मुकुट मय कुन्डल जिसका वजन करीब 1 किलों 400 ग्राम दोनों हाथों के बाजु जिनका वजन करीब 250 ग्राम उक्त दोनों पर चांदी के जिस पर सोने की परख चढी हुई है अष्ठमंगल की पीतल वाली प्लेट जिसका वजन 150 ग्राम के साथ में दो पीतल वाली प्रतिमा थी जिनका वजन 100 ग्राम के करीब था जो अज्ञात बदमाश चोरी करके ले गये, उक्त चोरों की आस पास काफी तलाश की नही मिले। उक्त घटना पर थाना भूपालसागर पर रिपोर्ट दी गई जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंन्धान शुरू किया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
प्रकरण की गम्भीरता को देखतें हुए उक्त वारदात को ट्रेस करने के लिए थानाधिकारी भूपालसागर मय टीम व साईबर सैल की एक टीम का गठन किया। गठीत टीम द्वारा तकनीकी रूप से अनुसंन्धान करते हुए उक्त वारदात स्थल का मौका मुआयना कर तकनीकी डाटा एवं तकनिकी साक्ष्य जुटाए एवं घटना के आसपास से लेकर पुरे रूट के सभी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग का अवलोकन कर एवं तकनिकी डाटा का विश्लेषण कर घटना करने वाले मुकेश कालबेलिया गैंग को नामजद किया व तकनिकी व मुखबिरी तन्त्र से मालुमात करते हुए टीम द्वारा अलग अलग जगह दबिश देकर उक्त गैंग के 2 आरोपियों को डिटेन किये। जिनको बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। जिनसे चोरी का माल बरामद किया जाना है। उक्त मुल्जिमानों द्वारा थाना कपासन, भूपालसागर, चन्देरिया, राशमी, बडीसादडी, निकुम्भ, मंगलवाड गंगापुर भीलवाडा, क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से मन्दिरों से नकदी, गहने एवं प्रतीक चोरी करना एवं रात के समय घरों में सोई हुई महिलाओं के पहने हुए आभुषण लूट कर ले जाने की 19 वारदाते करना कबुल किया।

आरोपियो का तरीका वारदात-
उक्त गैंग के आरोपियों द्वारा बताया कि घटना से पहले 3-4 दिन पहले भंगार खरीदने व महिलाओं के सिर के बाल खरीदने के बहाने गाँव-गाँव जाकर रैकी करना व अपने साथी अभियुक्तगणों के साथ मिल कर रात के समय में मन्दिरों से नकदी, गहने एवं प्रतीक चोरी करना एवं रात के समय घरों में सोई हुई महिलाओं के पहने हुए आभुषण लूट कर पुलिस से बचने के लिए ग्रामीण रास्तों का उपयोंग करना बताया।

गिरफ्तार आरोपी-
01. बंशीलाल पुत्र प्यारा कालबेलिया उम्र 48 साल निवासी किरतपुरा थाना बडीसादडी।
02. मुकेश पुत्र नानुराम कालबेलिया निवासी बनाकिया कला थाना कपासन जिला चित्तौडगढ हाल खातरिया चौकडी अहमदाबाद गुजरात ।
वान्छित मुल्जिम-
03. नारायण पु परथु उर्फ पृथ्वीराज कालबेलिया निवासी पीपली गुजरान थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ

आरोपियों द्वारा की गई वारदातें-
01. लगभग एक साल पहले तीनों ने मिल कर पोटला गांव भीलवाडा में एक घर में सोती हुई महिला की सोने की नथ लूटी थी।
02. गंगापुर के पास एक गांव से घर में सोती हुई महिला से सोने का मादलिया लूट की वारदात की थी।
03. आज से करीब छः माह पहले गंगापुर के पास एक गांव से अपने घर पर सोती हुई महिला का कान का एक सोने का टॉप्स चोरी किया था।
04. आज से करीब आठ नो माह पहले चिकारडा गांव में घर में सोती हुई महिला का कान का एक सोने का टॉप्स चोरी किया था।
05. आज से करीब सात आठ माह पहले चिकारडा व सांरगपुरा के बीच छोटे गांव में सोती हुई महिला का एक सोने का मादलिया चोरी कर लेकर गये थे।
06. आज से करीब सात आठ महिने पहले निकुम्भ से आगे धनजी का बाग गांव में रात के समय सोती हुई महिला का सोने का मादलिया चोरी किया था।
07. आज से करीब सात आठ महिने पहले बडीसादडी से आगे गांव में रात के समय सोती हुई महिला का सोने का मादलिया चोरी किया था।
08. आज से करीब डेढ साल पहले गंगापुर से आगे रायपुर बोराणा गांव में रात के समय सोती हुई महिला की सोने की नथ चोरी करके लेकर गये थे
09. आज से करीब डेढ साल पहले पावली गांव थाना राषमी में से एक व्यक्ति की खुंटी पर टंगी हुई पेंट की जेब में से 8000 हजार रूपये चोरी किये थे।
10. आज से करीब डेढ साल पहले नौ मिल चौराहे से आगे गांव रामाखेडा में सडक के अन्दर बने घर में रात के समय सोती हुई महिला से उसकी सोने की नथ एवं सोने का छोटा मादलिया लुट कर ले गये थे।
11. आज से करीब छः सात माह पहले रात के समय मुंगाना गांव में सांवलिया जी मन्दिर के ऑफिस में रखे बक्से का ताला तोड कर बक्से में रखे करीब एक लाख रूपये चोरी किये थे।
12. आज से करीब डेढ साल पहले निकुम्भ चौराया के पास रात के समय गांव में सोती हुई महिला का कान में पहना हुआ सोने का टॉप्स व सोने का मादलिया लूटा था।
13. आज से करीब डेढ साल पहले मंगलवाड से आगे कीर की चौकी के पास एक गांव से सोने का मादलिया व सोने की नथ सोती हुई महिला से चोरी की थी।
14. आज से करीब छः माह पहले कांकरवा में सोती हुई महिला के दो सोने के मादलिया व एक सोने की रामनामी चोरी की थी।
15. आज से करीब दस माह पहले भुपालसागर से रेलवे फाटक पार कर एक गांव से रात के समय घर में घुस पेटी में रखा सोने का एक मादलिया एवं सोने की एक छोटी नथ चोरी कर के लेकर गये थे।
16. बेनीपुरिया गांव कपासन में एकांत मकान में घुसकर पेटी में से रोकड रूपये व सोने के जेवारात चोरी किये थे।
17. काच्छीयाखेडी कपासन में सोने का मादलिया व सोने की रामनामी सोती हुई महिला से चोरी की थी।
18. आज से करीब पांच माह पहले कपासन के पास बारू बनाकिया गांव में से एक सोने के मादलिया चोरी कर लेकर गये थे।
19. आज से करीब पांच माह पहले भुपालसागर से आगे काना खेडा गांव में घर के अन्दर सोई हुई महिला के गले में पहना हुआ सोने का एक मादलिया लूट कर लेकर गये थे।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यो का योगदान रहा।
 लादूलाल उनि थानाधिकारी थाना भूपालसागर, असरार जमा सउनि, माधव लाल कानि, राजमल, राधेश्याम, अनिल, ओमप्रकाश, वेदप्रकाश कानि थाना कपासन

टीम साईबर सैल-
 राजकुमार हैडकानि साईबर सैल चितौडगढ, रामावतार कानि साईबर सैल चितौडगढ, गणपत कानि साइबर सैल चितौडगढ, मनीष कानि साईबर सैल चितौडगढ

नोट - प्रकरण के खुलासे व मुल्जिमानो की गिरफतारी में साईबर सैल के कानि रामावतार व गणपत की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE