प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना कोटड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.02 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जब्त की है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया और आरोपी जावेद उर्फ जाहिद निवासी धुंधड़का को गिरफ्तार किया। जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग 2.20 लाख आंकी गई है। नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
