जीरन। नगर परिषद के कर्मचारी चेनसुख दास बैरागी को लोकायुक्त की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

शिकायतकर्ता भरत भट्ट ने बताया कि उनकी माताजी के निधन पर संबल योजना की राशि जारी करवाने के लिए कर्मचारी ने 20 हजार रुपए की मांग की थी। आज पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपए लेते ही लोकायुक्त ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त टीम फिलहाल नगर परिषद कार्यालय में कार्रवाई कर रही है।
