मनासा। देशभर में 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव के दौरान गणपति जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है ऐसे में कई जगह नगर पालिका व नगर परिषद द्वारा मानसर की दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है, ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचे। वहीं मंदिरों की नगरी मनासा में गणेश उत्सव कार्यक्रम में अश्लीलता परोसी गई। जागृति युवा मंडल नमक समिति के बैनर तले 31 अगस्त को रामपुरा नाके पर आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ, जिसमें बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए और अश्लीलता के वीडियो वायरल होने लगे, जिस पर धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जताई। मंगलवार करीब 4.00 बजे करीब विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंच इस तरह के अश्लीलता भरे डांस को लेकर आपत्ति जताते हुए ज्ञापन दिया। वहीं आगामी तारीख को तय आर्केस्ट्रा आयोजन को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन में इस तरह के अश्लील डांस से धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।
वहीं आयोजन समिति अध्यक्ष लालचंद्र राठौर ने बताया कि हम शर्मिंदा है। यह बच्चों की हरकते हैं, उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि आगे से इस तरह के कोई भी आयोजन नहीं होंगे। वहीं मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने मामले को लेकर कहा यह गलत है। धार्मिक आयोजन में इस तरह अश्लील नाच से नगर की छवि धूमिल करती है और विधानसभा की बदनामी होगी।
आप को बता दे कि जागृति युवा मंडल समिति के अध्यक्ष भाजपा के पार्षद है। साथ ही 2 भाजपा पार्षद व 1 कांग्रेस पार्षद जुड़े हैं। वहीं आयोजन को लेकर समिति द्वारा माफी मांग कहा कि भविष्य में भी आगे कभी इस तरह के आयोजन नहीं होंगे।