मंदसौर। अंबाजी धाम, निपानिया के परम पूज्य गुरुदेव पर हुए कायरतापूर्ण एवं प्राणघातक हमले की निंदा करते हुए इसे सम्पूर्ण सनातन समाज की आस्था और धार्मिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया गया है। हमले की घटना के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह हमला केवल एक व्यक्तित्व पर नहीं, बल्कि सनातन परंपरा और समाज की आस्था पर प्रहार है। उन्होंने माँ अम्बे से गुरुदेव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
सिसोदिया ने प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई भी हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस न कर सके, इसके लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है।
इसी सिलसिले में पूर्व विधायक सिसोदिया ने आज डीआईजी से चर्चा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।