BREAKING NEWS
KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2025, 1:50 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी चढ़ा हत्थे, गिरफ्तारी पर था इतने हजार का ईनाम, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले मे फरार पांच हजार रुपये का ईनामी आरोपी को बेगूं थाना पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  बेगूं थाने पर एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर प्रकरण पजिबद्व कर जांच की गई तो पाया कि नाबालिग बालिका को सोशल मीडिया के ज़रिए जान पहचान कर मध्यप्रदेश के गुना जिले के निवासी आरोपी पहलवान भील अपहरण कर ले गया है, जिस पर आरोपी की उसकी सकुनत पर जाकर तलाश की तो पता चला कि आरोपी अपने परिवार सहित घटना के बाद से ही अपने घर से गायब है ।काफ़ी तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आरोपी पहलवान भील पर पाँच हज़ार रुपये का ईनाम घोषित किया गया।
आरोपी व अपहृत बालिका की तलाश के लिए एएसपी रावतभाटा भगवत सिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन और थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व मे एएसआई प्यारेलाल, कानि जगदीप, मनोहर व महिला कानि दीपू द्वारा तकनीकी रूप से अनुसंधान कर व हयमून ईन्टलैजेन्सी का प्रयोग करते हुए मुखबिर की सूचना पर चित्तौड़गढ़ से करीब 1800 किलो मीटर दूर जाकर घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ो पर पहुँच कर भारी बरसात और भूस्खलन के बीच आरोपी और पीड़िता की सघन तलाशी शुरू की। घने जंगल और ऊंचे पहाड़ होने के कारण तकनीकी रूप से सहयोग नहीं मिलने के बाद भी गठित टीम द्वारा कड़ी मेहनत और लगन से काम कर दो दिन के अंदर मलेशाना स्टेट (हिमक्की) थाना कलश जिला चिकामगालूरू (कर्नाटक ) पहुच चाय काफी के बागानो के पास बनी झूग्गी झोपडी से अपर्हता को आरोपी पहलवानसिंह के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी 20 वर्षीय पहलवानसिंह भील पुत्र धीरपसिंह भील निवासी पाटन कचनारिया तहसील मकसुदनगढ थाना जामनेर जिला गुना (म.प्र.) को पॉक्सो एक्ट ,बलात्कार और अपहरण की धाराओ में गिरप्तार किया जाकर अनुसन्धान जारी है। पीड़िता का मेडिकल करा बालकल्याण समिति चित्तौड़गढ़ के समक्ष पेश कर सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE