नीमच। जिले के मोरवन निवासी एक 53 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक का नाम कैलाश पिता अमरा रेगर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरवन के रेगर मोहल्ला निवासी कैलाश ने पुराने शमशान में नीम के पेड़ पर बीती रात फांसी लगा ली। सुबह जब लोगों ने कैलाश के शव को पेड़ पर लटका देखा, तो पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद कैलाश का शव नीमच के जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। शव परीक्षण के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।