BREAKING NEWS
KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2025, 10:47 am
BIG NEWS : नीमच शहर में दिल दहला देने वाली घटना, रिसाला मस्जिद क्षेत्र में चली गोली ने छिना मासूम बच्चों के सिर से मां का साया, एक्स-रे रिपोर्ट में सामने आया सच, पति हुआ फरार, खाकी जुटी जांच में, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के रिसाला मस्जिद इलाके में गुरुवार रात एक 30 वर्षीय महिला की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना तब सामने आई जब परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के सिर में चोट देखकर डॉक्टरों को शक हुआ, और एक्स-रे में गोली लगने का पता चला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की पहचान तरन्नुम पति नदीम खान के रूप में हुई है। 


परिजनों ने बताया कि वह गिर गई थी, लेकिन पुलिस को यह बात संदिग्ध लगी। पुलिस के पहुँचने पर महिला का पति नदीम खान गायब मिला और उसके दोनों मोबाइल फोन भी बंद थे। पति का इस तरह से अचानक गायब हो जाना इस मामले को और भी ज्यादा पेचीदा बना रहा है। तरन्नुम की दो छोटी बेटियाँ हैं, जिनकी उम्र 2 साल और 6 माह है। इस दुखद घटना से बेखबर, वे अपनी माँ को याद कर रही हैं। यह घटना एक परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के लिए दुखद है। तरन्नुम पिता यूनुस खान का पीहर मंदसौर में है। पुलिस ने घटनास्थल को तुरंत सील कर दिया है और एफएसएल टीम को जाँच के लिए बुलाया गया है। 


एएसपी नवलसिंह सिसौदिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी, लेकिन प्रथम दृष्टया यह मामला गोली लगने से मौत का लग रहा है। पुलिस नदीम की तलाश कर रही है और मामले की गहराई से जाँच कर रही है। तरन्नुम के शव का आज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तरन्नुम का शव मंदसौर ले जाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE