BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू में सेना के जवानों के लिए.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     KHABAR : बारिश से पहले नालों की सफाई अधूरी, जलभराव.. <<     REPORT : डब्ल्यूटीपी में तकनीकी खराबी से जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मोहब्बत और अकीदत से सजी हाजियों के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए करियर और.. <<     NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2025, 7:30 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ की भूपालसागर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मंदिर में सोते हुए दम्पति से हुई लूट की घटना का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भूपालसागर थाना क्षेत्र के फलासीया जागीर माता जी के मन्दिर में सोती हुई महिला के गले में से सोने की रामनामी व दो मादलीये एवं सोते हुए व्यक्ति के हाथों में पहने हुए चांदी के कडे लुट कर ले जाने के मामले में भूपालसागर थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से सोने की रामनामी दो व सोने के दो मादलीये व चांदी के दो कडे बरामद किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 03 फरवरी 2025 की मध्य रात्रि को फलासीया जागीर माता जी के मन्दिर में सोती हुई महिला के गले में से सोने की रामनामी व दो मादलीये व सोते हुए व्यक्ति के हाथो में पहने हुए चांदी के कडे लुट कर ले जाने के मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार करने व माल बरामद करने के लिए एएसपी सरिता सिह व वृताधिकारी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी लादुलाल सौंलकी उ नि व जाप्ता एएसआई जमना त्रिपाठी, तेजमल, कानि. राजमल, ओमप्रकाश, राधेश्याम, पीराराम व अनिल, साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामनरेश, राजेश, रामावतार व गणपत कानि साईबर सैल द्वारा आरोपियों 50 वर्षीय बंशीलाल पुत्र प्यारा कालबेलीया (जोगी) निवासी नई आबादी अम्बावली किरतपुरा थाना बडीसादडी जिला चित्तौडगढ, 27 वर्षीय मुकेश पुत्र नानुराम कालबेलीया निवासी बनाकीया कला थाना कपासन जिला चित्तौडगढ हाल खातरीया चौकडी थाना खातरेच जिला अहमदाबाद व नारायण कालबेलीया पुत्र परथा उर्फ पृथ्वीराज कालबेलीया निवासी पीपली गुजरान थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा (रिमाण्ड) प्राप्त किया जाकर आरोपी बंशीलाल, मुकेश व नारायण कालबेलीया से प्रकरण में लूट का माल सोने की रामनामी दो व सोने के दो मादलीये व चांदी के दो कडे बरामद किए गए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE