नीमच। आयुर्वेद औषधालय थडोद द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर हाई स्कूल थडोद में आयोजित किया गया। शिविर में स्कूली बच्चों की हीमोग्लोबीन की जांच की गई एवं निशुल्क औषधियों वितरित की गई। शिविर में गोपाल धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश खींची नंदकिशोर सुथार शांतिलाल गुर्जर व ग्रामीणजन उपस्थित थे। शिविर में कुल 158 लोगों की जांच कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में डॉ.आरपी वर्मा, गोविंद दास स्वामी एवं संजू कुमारी ने अपनी सेवाएं दी।