मंदसौर। भानपुरा पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार सहित लूट में उपयोग की जाने वाली सामग्री भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसनेही मिश्रा तथा एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुंदेला एवं टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पेट्रोल पंप के पीछे छिपकर बना रहे थे योजना-
पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को उप निरीक्षक बापू सिंह बामनिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करमदीखेड़ा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास बंद दुकानों के पीछे कुछ लोग लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में
1. कल्लू पिता श्यामलाल कंजर (36 वर्ष), निवासी रेनखेड़ा थाना रावतभाटा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
2. बादल पिता इंदरमल कंजर (25 वर्ष), निवासी धांगनमऊ कला थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
3. दिनेश पिता चतुर्भुज बागरी (27 वर्ष), निवासी देवली कला थाना चेचट, हाल सालेरा खुर्द थाना चेचट, जिला कोटा (राजस्थान) शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी राहुल बांछड़ा एवं रणजीत बांछड़ा निवासी बाबुल्दा टेकरी थाना भानपुरा मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
तलवार, मिर्च पाउडर और सरिया बरामद-
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की तलवार, लाल मिर्च पाउडर, एक लोहे का सरिया एवं दो लट्ठ बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय कुमार बुंदेला, उप निरीक्षक बापू सिंह बामनिया, सउनि धन्नालाल योगी, प्रधान आरक्षक प्रमोद व्यास, प्रआर आशीष बैरागी, प्रआर मुजफ्फर, आरक्षक मनीष बघेल, आरक्षक कमल प्रताप सिंह, आरक्षक प्रतीक तंवर, आरक्षक भगत सिंह, आरक्षक लालू गुर्जर, आरक्षक कौशलेंद्र सिंह, आरक्षक बहादुर सिंह, आरक्षक राजेंद्र सिंह, आरक्षक जतिन दीक्षित एवं आरक्षक लक्ष्मण सिंह का विशेष योगदान रहा।