मनासा। जिले की मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाले गोगलिया खेड़ी गांव में मोबाइल चला रही एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन तुरंत उसे मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर महिला को नीमच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

महिला का नाम गीताबाई पति भारमल बंजारा (60 वर्ष) निवासी गोगलिया खेड़ी बताया गया है। शनिवार की देर शाम गीताबाई अपने घर पर बैठकर मोबाइल चला रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके अंगूठे पर काट लिया। शुरू में उन्हें लगा कि चूहे ने काटा है, लेकिन जैसे ही तबीयत बिगड़ने लगी, उनकी नजर समीप बैठे एक बड़े सांप पर पड़ी।

परिजन तत्काल उन्हें मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां फिलहाल गीताबाई का उपचार जारी है।
