मनासा। दिनांक 20 सितंबर 2025 को शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय, मनासा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत गोद ग्राम अल्हेड़ में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
महाविद्यालय परिसर से जागरूकता रैली को प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अश्विन सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एल. धाकड़ ने कहा कि देश की प्रगति के लिए जैविक खेती की सोच अत्यंत आवश्यक है, इससे न केवल उपज की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि लोग अनेक बीमारियों से भी बच सकेंगे।
रैली के दौरान ग्राम अल्हेड़ के किसानों से संवाद कर जैविक खेती अपनाने के लाभ बताए गए। आयोजन में ग्राम सरपंच श्री आनंद श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर बारीवाल सहित महाविद्यालय स्टाफ से डॉ. अनिल जैन, डॉ. जी.के. कुमावत, प्रो. कविश पाटीदार, प्रो. पंकज रसानिया एवं प्रो. देवीलाल सुथार उपस्थित रहे।
जागरूकता रैली ने ग्रामीणों में जैविक खेती के प्रति नई सोच और उत्साह का संचार किया।