भीलवाड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलिकॉप्टर आज दोपहर को 2 बजे भीलवाड़ा के पुलिस लाइन पर लेंड हुआ। यहां पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत जिला कलेक्टर जसमित सिंह संधु, सांसद विधायक जिलाअध्यक्ष ने किया। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर शर्मा का काफिला नगर निगम परिषद के लिए रवाना हुआ। शर्मा नगर निगम के सेवा शिविर का निरिक्षण करने के बाद हमीरगढ़ हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे। नगर निगम परिषद से पुनः पुलिस लाइन पर पहुंच कर हेलिकॉप्टर से उड़ने के बाद हमीरगढ़ हवाई पट्टी पर उतरेंगे वंहा एयर इंडिया द्वारा तैयार फ्लाइंग आर्गेनाइजेशन एयर स्ट्रीप का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद हमीरगढ़ नगर पालिका के पहुंच कर कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद पुनः जयपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन को लेकर भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमित सिंह संधु एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने आगमन से पूर्व सभी प्रशासनिक तैयारियां का जायजा लेकर जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान भीलवाड़ा पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के बड़े नेता सांसद विधायक जिलाध्यक्ष कार्यकर्ता सहित राजस्थान सरकार के आला प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा।