मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने आज दिनांक 23.09.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमजन शिकायत जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का त्वरित एवं विधिसंगत समाधान सुनिश्चित करना था।
शिविर में कुल 42 आवेदकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक मीणा ने सभी आवेदकों की शिकायतों को समक्ष में सुनकर आवश्यक निर्देश दिए और संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को त्वरित एवं विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु तुरंत निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार की जनसुनवाई से आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित होता है और नागरिक-पुलिस संबंध और मजबूत होते हैं।