BREAKING NEWS
BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2025, 4:33 pm
KHABAR : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, कलेक्‍टर ने पौधारोपण कर उपस्थितों को बताया महत्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पी.एम. केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 नीमच की विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम संजीव साहू, प्राचार्य एसपी ओला, प्रियदर्शन गर्ग, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण दुर्याेधन सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी एमएस मांगरिया, प्रो. राजेश मुजाल्‍दा, अभिभावक प्रतिनिधि प्रेरणा, विष्‍णु परिहार ठाकरे, प्रिया श्रीवास्‍तव, दौलत सिह झाला, शिक्षिका रेहाना मंसूरीसहित समिति के सदस्‍यगण उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने निर्देश दिए, कि केंद्रीय विद्यालय की सभी कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत से अधिक रहे। ऐसे प्रयास किए जाए। समय-समय पर पेरेन्‍टस टीचर मीटिंग आयोजित कर विद्यार्थियों के अध्‍यापन कार्य, उपस्थिति आदि के संबंध में अभिभावकों को भी अवगत कराया जाए। मैथ, ओलम्पियाड, फिजिक्‍स ओल्‍पीयाड जैसी गतिविधियों में विद्यालय के अधिकाधिक विद्यार्थियों को प्रेरित कर शामिल करवाए। शाला में म्‍यूजिक क्‍लब गठित कर विद्यार्थियों को उनकी रूची अनुसार संगीत शिक्षा दिलाई जाए। बैठक में कलेक्‍टर ने प्राचार्य से कहा , कि वे विद्यालय की आवश्‍यकताओं के लिए पृथक से मांग पत्र तैयार कर प्रस्‍तुत करें, जिससे उन पर उचित कार्यवाही कर आवश्‍यकताओं की पूर्ति की जा सके।

एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत पौधारोपण- 
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नीमच के परिसर में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। तदपश्‍चात मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण कर दीप प्रज्‍जवलित किया। प्राचार्य एवं शिक्षकगणों तथा विद्यार्थिगणों ने अतिथियों का स्‍वागत किया। प्राचार्य ने विद्यालय में संचालित विभिन्‍न गतिविधियों, कार्यक्रमों की जानकारी दी व प्रगति प्रतिवेदन पर प्रजेन्‍टेंशन दिया। बैठक में अभिभावक प्रतिनिधि प्रेरणा ठाकरे, दौलत सिह झाला ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE