नयागांव। मंगलवार, 23 सितंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयागांव में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रधान गजेंद्र सिंह सौदा ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर किया।
शिक्षक रूपचंद टॉक ने बीमारी के संक्रमण से बचाव पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। राजेश पारीक ने जीवन में कृमि को हावी होने से बचने के उपाय बताए। शिक्षिका श्वेता गौतम ने ष्स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहोष् का संदेश देते हुए स्वच्छ जीवनशैली अपनाने पर बल दिया। दशरथ बाड़ीका ने विद्यार्थियों को बताया कि अल्बेंडाजोल टैबलेट किस प्रकार शरीर को कृमियों से मुक्त करती है।
कार्यक्रम के दौरान 93 छात्र-छात्राओं एवं 11 शिक्षकों सहित कुल 104 लोगों को अल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन मिथिला वर्मा ने किया और उन्होंने कृमि से बचाव के उपायों की जानकारी भी साझा की।