BREAKING NEWS
BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2025, 5:14 pm
KHABAR : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, कलेक्टर गर्ग ने दिए अधिकारियों को निर्देश, बोली- नाहटा चौराहा व बीपीएल चौराहे से नगर पालिका तुरंत रोटरी हटवाए, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा, एडिशनल एसपी बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि दशहरे के बाद नाहटा चौराहा एवं बीपीएल चौराहा से रोटरी हटाई जाए, जिससे यातायात सुगम हो और अनावश्यक जाम की स्थिति न बने। साथ ही घंटाघर मंडी में तुरंत टू-व्हीलर पार्किंग व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए।

शहर में पार्किंग व्यवस्था के लिए नगर पालिका को कहा गया कि मुख्य सड़कों पर व्हाइट लाइन मार्किंग की जाए और निर्धारित क्षेत्र के बाहर वाहन खड़े करने पर चालानी कार्रवाई हो। प्रतापगढ़ पुलिया, घंटाघर और बीपीएल चौराहा तक पार्किंग स्थलों का चयन कर साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि बंद या खराब ट्रैफिक सिग्नल को तुरंत चालू कराया जाए और पूरी तरह खराब सिग्नल की जगह नए लगाए जाएं। जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर विस्तृत स्टडी कर दुर्घटनाओं को कम करने के उपाय अपनाए जाएं। दलोदा क्षेत्र में दुर्घटनाएं रोकने के लिए डायवर्जन, सर्विस रोड और इंजीनियरिंग सुधार कार्य तुरंत किए जाएं।

कलेक्टर ने कहा कि सड़कों पर किसी भी तरह के टेंपरेरी अप्रोचमेंट की अनुमति नहीं होगी, यदि ऐसा पाया जाता है तो तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और समय को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।

एनएचएआई के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 8 लेन सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे अब 500 मीटर की दूरी पर लगाए जाएं। इसके साथ ही बीएलसी एंबुलेंस के साथ 2 एएलसी एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाए। 8 लेन का कॉल सेंटर राज्य सरकार के 112 और 181 टोल फ्री नंबरों से मर्ज किया जाए। इस संबंध में तुरंत कार्यवाही करके अवगत कराए। सड़क निर्माण व मरम्मत कार्य स्थल से पहले आवश्यक साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में निर्माण विभागों को यह भी निर्देश दिए कि बारिश के बाद सभी मेंटेनेंस कार्य तुरंत पूर्ण किए जाएं और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच सड़कों की जांच भी सड़क सुरक्षा समिति द्वारा करवाई जाए।

पुलिस विभाग ने बताया कि घंटाघर रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में साइनेज बोर्ड और संकेतक लगाए जाएंगे। साथ ही राहवीर योजना एवं कैशलेस उपचार योजना से संबंधित प्रकरणों पर भी विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE