BREAKING NEWS
BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2025, 5:24 pm
BIG NEWS : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर का आयोजन, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन उमेश जोगा के निर्देशानुसार मंगलवार 23 सितंबर 2025 को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम, नीमच स्थित सभाकक्ष में किया गया। शिविर की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने की।

शिविर में जनसुनवाई के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर भी आयोजित हुआ। इस दौरान लगभग 40 आवेदक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। एसपी अंकित जायसवाल ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर के दौरान लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 32 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर शिकायतें बंद करवाई गईं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी शिकायतों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। विशेषकर भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मुद्दे और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े प्रकरणों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए।

शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच किरण चौहान, एसडीओपी जावद रोहित राठौर, एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी, डीएसपी (महिला सुरक्षा शाखा) निकिता सिंह सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE