नीमच। सहायक यंत्री (शहर) के अनुसार दिनांक 24.09.2025 (बुधवार) को 11 केवी टाउन-2 फीडर में मेंटेनेंस कार्य होने के कारण विद्युत प्रदाय प्रातः 07.00 बजे से 11.00 बजे तक बाधित रहेगा।

इस दौरान विकास नगर, टीचर्स कॉलोनी, जवाहर नगर, हुड़को कॉलोनी सहित अन्य आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार विद्युत कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
