कुकड़ेश्वर। क्षेत्र के ग्राम हामाखेड़ी से लगभग 200 मीटर दूर स्थित तालाब में अचानक मगरमच्छ नजर आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तालाब का निरीक्षण किया। मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद मगरमच्छ को गांधी सागर बांध की नदी में छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों ने समय पर कार्रवाई करने और मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए वन विभाग का आभार जताया।