नीमच। आज नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा अचानक जिला प्रशासन के दल के साथ बाछड़ा समुदाय के सगर ग्राम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समुदाय के लोगों से संवाद कर यह जाना कि “पंख अभियान” के अंतर्गत उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।
ग्रामवासियों ने विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी। साथ समुदाय के लागो ने बच्चो के जाति प्रमाण पत्र नही बनने को लेकर बताया जिसमे कलेक्टर द्वारा समुदाय के लोगो को बोला आपके बच्चो की प्रमाण पत्र की समस्या के के लिए मेने शासन को प्रतिवेदन भेज रखा है जल्द निराकरण हो जाएगा मौके पर जन शौर्य संस्था के जिला समन्वयक अविनाश चौहान ने बताया कि संस्था द्वारा सगरग्राम और भवरासा में लर्निंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहाँ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा सहायता के साथ खेल कूद गतिवधियो के उन्हें मानसिक स्वास्थ्य सवेधानिक मूल्यों बात की जानकारी दी जाती है साथ ही संस्था ने 14 स्वयं सहायता समूह (ैभ्ळ) का गठन कर महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका से जोड़ा है।
कलेक्टर चंदा ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि जन शौर्य संस्था को जिला प्रशासन से किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो, तो प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।