BREAKING NEWS
BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2025, 7:52 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने रेडक्रास के माध्यम से करवाया पांच जरूरतमंदों को 1.10 लाख रूपये की सहायता राशि का भुगतान, जनसुनवाई में पहुंचे समीर को दिलाई निःशुल्‍क दवाईयां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जनसुनवाई में आने वाले जरूरतमंदों को रेडक्रास से एक लाख 10 हजार रूपये की तत्‍कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। एक अगस्‍त 2025 से अब तक पांच जरूरतमंदों को एक लाख 10 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

इनमें अहीर मोहल्‍ला बघाना के मनीष कुमार को किडनी के उपचार के लिए 5 हजार रूपये, रामपुरा के राकेश बंशीलाल को दुर्घटना में पैर फेक्‍चर के उपचार लिए 10 हजार रूपये, जोडमी रामपुरा की लक्ष्‍मी पति सत्‍तु बंजारा की उपचार के दौरान मृत्‍यु हो जाने पर पीडित परिवार की 50 हजार रूपये, कुचडौद के चंद्रशेखर जैन को दिव्‍यांग पुत्री के विवाह के लिए 15 हजार रूपये एवं सिंगोली के समीर पिता बरकत हुसैन को ह्दय के वाल के उपचार के लिए 30 हजार रूपये की सहायता राशि स्‍वीकृत कर भुगतान की गई है।

जनसुनवाई में मंगलवार को 23 सितम्‍बर को सिंगोली के समीर पिता बरकत हुसैन ने कलेक्‍टर से दवाईयों के लिए मदद का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए, कि वे समीर को आवश्‍यक दवाईयां निरूशुल्‍क उपलब्‍ध करवाए। इस पर सिविल सर्जन नीमच द्वारा मंगलवार को ही समीर को तत्‍काल आवश्‍यक दवाईयां निरूशुल्‍क उपलब्‍ध करवा दी गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE