BREAKING NEWS
BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2025, 7:58 pm
KHABAR : सेवा पखवाडा-पोषण माह के तहत जीरन व कोटड़ी इस्‍तमुरार में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों को किया स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना नीमच ग्रामीण द्वारा जिले में पोषण जागरुकता को जन-आंदोलन बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आम जनता को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के निए प्रेरित करने के उददेश्‍य से मंगलवार को ग्राम कोटड़ी ईस्तमुरार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुषों की पोषण संबंधी जिम्मेदारियों पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीपाल सिंह, शिक्षा विभाग और आयुष विभाग के अनधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष उपस्थित थे।

महिला बाल विकास पर्यवेक्षक उमा शर्मा ने पोषण माह के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी ने बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, खाने में नमक, शक्‍कर और तेल की मात्रा कम करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन पदार्थों के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में भी समझाया। कार्यक्रम स्थल पर पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें हरी पत्तेदार सब्जियां, विभिन्न दाले, अंकुरित अनाज और घर में आसानी से बनाए जाने वाले पौष्टिक व्‍यंजनों की जानकारी दी गई। आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया।

नगर परिषद जीरन में मंगलवार को पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी ने पोषण सामग्री के सही उपयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित मधुसुदन राजौरा, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे, पार्षदगण विकास सुतार, राजेश लक्ष्यकारएवं विजय शर्मा, हरिओम माली आदि उपस्थित थे।

पर्यवेक्षक सारिका केदार ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम स्थल पर एक आकर्षक पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें कम नमक, शक्कर और तेल से बने स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए गए। अतिथियों और उपस्थित जनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और व्यंजनों की जानकारी लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। अतिथियों ने आंगनवाडी केंद्रों को गोद लेने की सहमति भी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE