मनासा। ग्राम भारती मनासा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एकल एवं बौद्धिक प्रतियोगिता स.शि.म. तलाऊ में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला प्रमुख संतोष मेवाड़ा, विद्यालय संयोजक भरत राठौर और प्रतियोगिता संयोजक निलेश शर्मा सहित जिला कार्यालय प्रमुख कमलेश पोरवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में जिले के 22 विद्यालयों से लगभग 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एकल प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्र फेंक और रिले दौड़ जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। वहीं, बौद्धिक प्रतियोगिता में रंगोली, चित्रकला, प्रश्न मंच, एकल गीत, वंदे मातरम, एकात्मता स्तोत्र एवं अन्य प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
समापन अवसर पर ग्राम भारती मनासा के जिला सचिव यशवंत सोनी, जिला प्रमुख संतोष मेवाड़ा, समिति संयोजक भरत राठौर, माधव राठौर, निलेश शर्मा, हजारीलाल धनगर, प्रजापति कमलेश राठौर, राजाराम धनगर एवं बालमुकुंद धनगर के आतिथ्य में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। अतिथियों का स्वागत संकुल प्रमुख दिलीप नागदा, राहुल उपाध्याय और लालूराम सालवी ने किया, जबकि अतिथि परिचय संकुल प्रमुख पवन चौहान ने प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के संचालन में हीरालाल रावत, सुरेश चौबे, सरिता गुजराती, रोशन देवी धारीवाल, अर्चना वेद, महेश चौबे, विनोद धनगर, मोनु राठौर, लीलाकांत शर्मा, कैलाश ररोति और ओमप्रकाश धनगर का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन दुधलाई प्रधानाचार्य महेश खिंची ने किया। आभार संयोजक भरत राठौर ने व्यक्त किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के लिए सहभोज का आयोजन भी किया गया। सूचना संस्था प्रधानाचार्य निखिल जाट द्वारा प्रदान की गई।