मंदसौर। थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में आज 24 सितंबर 2025 को दो नाबालिग बालक स्कूल नहीं जाने के कारण गुम हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने के केवल दो घंटे के भीतर उन्हें सकुशल ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार वैभव (पिता राहुल माली) और माधव (पिता राकेश दमामी), उम्र 14 वर्ष, नारायणगढ़ कस्बे के निवासी हैं। दोनों प्रातः 09ः00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल जाने के लिए निकले, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। उनके माता-पिता उन्हें कस्बे में तलाश रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल चार टीमों का गठन कर नाबालिगों की तलाश शुरू की। दो घंटे की लगातार तलाश के बाद बालक शासकीय स्कूल नारायणगढ़ के पास निर्माणाधीन कालोनी से सकुशल बरामद किए गए। बालकों ने बताया कि वे स्कूल नहीं जाना चाहते थे और इसलिए वहाँ छिपकर बैठे थे। किसी भी प्रकार की घटना उनके साथ नहीं हुई। परिजनों ने घटना पर कोई कार्रवाई नहीं करने की इच्छा जताई, जिसके बाद बालकों को उनके परिजनों के सुपूर्द किया गया।
