BREAKING NEWS
BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2025, 3:42 pm
NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा में करेंगे न्यूक्लियर पावर प्लांट का शिलान्यास, कुल 2,800 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन, पढ़े खबर 

Share On:-

बांसवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर 2025 को प्रातः 11 बजे नापला छोटी सरवन, जिला बांसवाड़ा में 50,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले न्यूक्लियर पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे।

इस योजना के तहत चार न्यूक्लियर पावर प्लांटों में कुल 2,800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इससे राज्य में बिजली उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिससे मेवाड़ और वागड़ क्षेत्रों के साथ राजस्थान में बिजली संकट के स्थायी समाधान में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

गजेंद्र चंडालिया ने बताया कि इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 20,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही वागड़ और मेवाड़ क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ रेल्वे कनेक्टिविटी के नए रास्ते भी खुलेंगे।

चंडालिया ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करें। यह प्रधानमंत्री का राजस्थान में जीएसटी में कमी के बाद पहला कार्यक्रम होगा। अनुमान है कि इस कार्यक्रम में वागड़ और मेवाड़ के लगभग 2 लाख लोग शामिल होंगे। प्रधानमंत्री द्वारा क्षेत्र को हजारों करोड़ रुपये की सौगात देने से स्थानीय लोगों में अपार हर्ष है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE