नीमच। सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी दी है कि गुरुवार 25 सितंबर 2025 को 11 केवी लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण 11 केवी अल्कोलाइड फीडर से विद्युत प्रदाय प्रातः 7.00 से 11.00 बजे तक बंद रहेगा।

विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से सीएपीएफ रोड, राजस्व कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, सतगुरु बेकरी के आसपास सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकता के अनुसार समय घटाया व बढ़ाया जा सकता है।
