BREAKING NEWS
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गैस सिलेंडर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल गंधर्व, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2025, 5:22 pm
REPORT : आंगनवाड़ी केंद्रों की परफार्मेंस व पोषण भी, पढ़ाई भी के आधार पर होगी ग्रेडिंग, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया महागढ़ आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-5 का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों की ग्रेडिंग कार्यकर्ताओं की परफार्मेंस और पोषण भी, पढ़ाई भी गतिविधियों के आधार पर की जाएगी। बेहतर काम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान और पुरस्कृत भी किया जाएगा। कलेक्टर चंद्रा बुधवार को सेवा पखवाड़ा और पोषण माह के तहत महागढ़ आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-5 के निरीक्षण के दौरान यह बात कही।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पोषण माह के तहत आयोजित गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण की स्थिति जानी और निर्देश दिए कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी गर्भवती माताओं और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने सरपंच और ग्रामीणों से भी टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की और कहा कि सरपंच यह सुनिश्चित करें कि गांव में कोई भी बच्चा या महिला टीकाकरण से वंचित न रहे। सुव्यवस्थित संचालन के लिए उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आराधना कुंवर की सराहना भी की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को परोसे गए नाश्ते (मीठा दलिया) का स्वाद चखकर गुणवत्ता परखी और निर्देश दिए कि बच्चों को नाश्ते में नमकीन, दलिया अथवा कम चीनी युक्त दलिया उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने वर्कबुक में बच्चों के अक्षर-अंक ज्ञान और पूर्व-प्राथमिक शिक्षण कार्य की भी समीक्षा की, जिसे संतोषजनक पाया गया। इस अवसर पर एसडीएम किरण आंजना, जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या और सीडीपीओ देवकन्या गोयल भी उपस्थित थीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE