नीमच। स्वच्छता ही सेवा, पोषण माह और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय बघाना द्वारा वार्ड क्रमांक 40, केंद्र क्रमांक 68 पर निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 19 महिलाएं, 3 बालक और 19 बालिकाओं सहित कुल 41 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।