BREAKING NEWS
KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गैस सिलेंडर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल गंधर्व, परिवार में शोक की.. <<     BIG NEWS : दौड़ा नीमच, गूंजा फिटनेस का संदेश, 5.. <<     KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2025, 5:53 pm
BIG REPORT : रामपुरा नगर के नवनिर्मित नगर परिषद कार्यालय का हुआ उद्घाटन, सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा- मनासा क्षेत्र में ऊर्जा योजना के तहत किए जा रहे हैं प्लांट निर्मित, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इस संसदीय क्षेत्र का समग्र विकास किया जा रहा है। चंबल का पानी अब नीमच जिले के साथ-साथ मंदसौर और जावरा क्षेत्र में भी उपलब्ध कराने की कार्य योजना बनाई जा रही है। सांसद ने यह बात रामपुरा नगर में नवनिर्मित नगर परिषद कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कही।

सुधीर गुप्ता ने बताया कि मनासा क्षेत्र में ऊर्जा योजना के तहत नए प्लांट निर्मित किए जा रहे हैं, जिससे ऊर्जा के क्षेत्र में यह विधानसभा प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छूएगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मनासा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर को विकसित करने के लिए नई योजनाओं के साथ प्रयास जारी हैं और रामपुरा नगर का बाजार और व्यवसाय इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए।

उद्घाटन से पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कन्या पूजन किया और फिता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) के तहत 50 लाख रुपये लागत के विद्युत पोल का शिलान्यास भी किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों का स्वागत नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षदों एवं नागरिकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सीमा अजय तिवारी, कुकड़ेश्वर नपा अध्यक्ष उर्मिला महेंद्र पटवा, रामपुरा नपा अध्यक्ष सीमा जितेंद्र जागीदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा और मनासा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पार्षद मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन अजय विश्वास जोशी ने किया और आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम स्नेह भोज के साथ संपन्न हुआ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE