नयागांव। प्राचीन ढाबा माता मंदिर में घट स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर में पंडित घनश्याम शर्मा (चल्दू वाले) प्रतिदिन दुर्गा पाठ कर रहे हैं। भक्त दूर-दराज से माता के दरबार में आकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्रद्धा से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। लकवा पीड़ित और अन्य रोगग्रस्त श्रद्धालु भी माता के दरबार में आकर स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। मंदिर में दिन में दोनों समय आरती आयोजित की जा रही है, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं।