नीमच। सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि दिनांक 25.09.2025 (गुरुवार) को ट्रांसफार्मर इंस्टालेशन और न्यू पोल इरेक्शन कार्य के कारण 11 केवी मेसी शोरूम फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक बाधित रहेगा।
इस दौरान बिजली कटौती से सरदार मोहल्ला, शांति नगर, कवरा चौक, सिविल हॉस्पिटल कॉलोनी, एस.पी. कार्यालय, शास्त्री नगर, राजीव नगर (बगीचा नंबर 04, 05, 10, 13), मेहनोत नगर, सुंदरम टॉकिज, माधवगंज मोहल्ला, कोर्ट मोहल्ला, नया बाजार, विनोबागंज, पटेल चाल, महाराणा बंगला, जवाहर नगर, गांधी नगर, चौधरी हॉस्पिटल, गुप्ता हॉस्पिटल, डॉ. देवधर, डाक बंगला और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
सहायक यंत्री ने कहा कि आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।